देश | 2026-11-27 13:55:36 |
सौरव दास पासपोर्ट विवाद में सरकार ने हाईकोर्ट में कहा- पासपोर्ट की गड़बड़ी से प्रभावित हो सकती है नागरिकता
सरकार ने सीजेपी नेता सौरव दास को विदेश जाने से रोके जाने के कारण के तौर पर उनके पासपोर्ट में कथित विसंगति और इससे जुड़े नोटिस का हवाला दिया है. हालांकि इस सर्कुलर को भेजे जाने के समय को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो दास को पासपोर्ट जारी करने के सात साल बाद उन्हें भेजा गया है.
नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में बताया है कि युवा एक्टिविस्ट और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक व प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ 22-23 नवंबर की रात को एक ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया गया था और उनके पासपोर्ट की कथित विसंगतियां उनकी नागरिकता पर असर डाल सकती हैं.
पासपोर्ट से जुड़ी कथित गड़बड़ी के कारण लंदन जाने से रोके जाने के बाद सौरव दास ने बुधवार (25 नवंबर) को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया. उन्होंने सरकारी अधिकारियों के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत उन्हें विदेश यात्रा करने से रोक दिया गया था.
लाइव लॉ के मुताबिक, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने जस्टिस अमित महाजन को बताया कि 22-23 नवंबर की दरमियानी रात महाराष्ट्र पुलिस ने दास के खिलाफ एक ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया है. उन्होंने जोड़ा कि दास को इसे उचित फोरम के समक्ष चुनौती देनी होगी.
इस पर जब दास की ओर की पेश हुए वकील अखिल सिब्बल ने यह कहते हुए कि इस बाबत सौरव दास को कोई जानकारी नहीं दी गई है, इस सर्कुलर की प्रति मांगी, जिसके जवाब में शर्मा ने कहा कि इसे पेश नहीं किया जा सका.
सिब्बल ने आगे कहा कि इस कारण बताओ नोटिस के लंबित होने का यह अर्थ नहीं है कि दास को विदेश जाने से रोका जाए, जो उनका मौलिक अधिकार है.
उल्लेखनीय है कि इस सर्कुलर को भेजे जाने के समय को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जो कि दास को पासपोर्ट जारी करने के सात साल बाद उन्हें भेजा गया है.
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि उनकी निर्धारित उड़ान से कुछ घंटे पहले कारण बताओ नोटिस इसलिए जारी किया गया, क्योंकि ‘ऐसे मामलों की जानकारी मिलने, गड़बड़ियों का पता चलने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा उन्हें सामने लाए जाने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है.’
एक दिन पहले आई द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) ने दास को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके पासपोर्ट आवेदन में दर्ज जन्मस्थान के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है. नोटिस में कहा गया है कि कार्यालय को ऐसी जानकारी मिली है कि 8 अगस्त, 2019 को दिए गए उनके आवेदन में दर्ज ‘विवरण (जन्मस्थान) गलत हैं’ और 21 अगस्त, 2019 को जारी पासपोर्ट ‘तथ्यों को महत्वपूर्ण रूप से छिपाकर हासिल किया गया था.’
नोटिस में कहा गया है, ‘आपसे आग्रह किया जाता है कि सात दिनों के भीतर अपने जन्मस्थान के संबंध में उचित स्पष्टीकरण और उसके समर्थन में दस्तावेज उपलब्ध कराएं. संतोषजनक जवाब नहीं देने या कोई जवाब नहीं देने की स्थिति में पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 10(3)(बी) के तहत आपका पासपोर्ट जब्त किया जा सकता है. आपको सलाह दी जाती है कि जवाब जमा करने तक इस पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें.’
यह नोटिस सोमवार (23 नवंबर) शाम 7:30 बजे ईमेल के जरिए दास को भेजा गया था. इसके कुछ ही घंटे बाद मंगलवार तड़के एक बजे उनकी लंदन के लिए उड़ान निर्धारित थी. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन काउंटर पर दास को रोक दिया गया और उन्हें विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई.
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने द हिंदू को बताया कि नोटिस का जवाब नहीं देने के कारण उन्हें यात्रा करने से रोका गया. हालांकि, सरकार की ओर से उन्हें रोके जाने के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अधिकारी ने कहा कि पासपोर्ट और आधार कार्ड बनवाने के लिए दास द्वारा जमा किए गए दस्तावेज आपस में मेल नहीं खाते.
द हिंदू ने अधिकारी के हवाले से कहा, ‘उनके विभिन्न दस्तावेजों- आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और पासपोर्ट में जन्मतिथि, जन्मस्थान और पिता के नाम को लेकर विसंगतियां हैं. चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने उनसे अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बाद उनके पासपोर्ट को फ्लैग किया गया और इमीग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया.’
बताया गया है कि यह नोटिस मद्रास हाईकोर्ट के 30 सितंबर के आदेश के बाद जारी किया गया है. अदालत चेन्नई के कारोबारी आर. गणेश कुमार की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी. याचिका में केंद्रीय गृह मंत्रालय से दास की नागरिकता की जांच करने और भारतीय नागरिक नहीं पाए जाने की स्थिति में उनका पासपोर्ट तथा आधार कार्ड रद्द करने का अनुरोध किया गया था.
‘सीजेपी आंदोलन से जुड़ने के कारण रोका गया’
इस मामले पर टिप्पणी करते हुए दास ने कहा कि हवाई अड्डे पर रोके जाने के बाद ही उन्होंने ईमेल देखा था.
उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई भी स्पष्टीकरण देने में परेशानी नहीं है. लेकिन मुझे मेरी रात एक बजे की निर्धारित उड़ान से महज पांच घंटे पहले कारण बताओ नोटिस मिला. हवाई अड्डे पर रोके जाने से पहले मैंने इसे नहीं देखा था. इसमें कहा गया है कि उन्हें मेरे दस्तावेजों में गड़बड़ी की जानकारी मिली है. क्या किसी नागरिक को इस तरह की जानकारी के आधार पर, बिना उसका कोई विवरण बताए, यात्रा करने से रोका जा सकता है?’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने 2019 के बाद दो बार विदेश यात्रा की है और उस समय मुझे नहीं रोका गया. इस बार यह मुद्दा इसलिए उठाया जा रहा है, क्योंकि मैं सीजेपी आंदोलन से जुड़ा हूं. मेरे जन्मस्थान और मेरे माता-पिता को भी इसमें घसीटा जा रहा है. लेकिन हम इस तरह की घटिया चालों से डरने वाले नहीं हैं.’
दास को ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करना था. इसके अलावा उन्हें लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय और क्वीन मैरी विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों में छात्र संघों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होना था.
अब दास ने विदेश यात्रा से रोकने के सरकारी अधिकारियों के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
दास के वकील ने बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और जस्टिस संजय शर्मा की पीठ के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया. हालांकि, अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई गुरुवार (26 नवंबर) को हुई.
विदेश मंत्रालय ने नोटिस जारी करने के समय पर दी सफाई
बुधवार को आधिकारिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले पर बात की.
उन्होंने कहा, ‘इस संबंध में मैं कहना चाहूंगा कि पासपोर्ट आवेदन में आवेदक को सही जानकारी देने की घोषणा करनी होती है. यदि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी सामने आती है या अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना दी जाती है और यह तथ्यों को छिपाने के दायरे में आता है, तो हम आवेदक को अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर, 2026 को सौरव दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया. इसमें उनसे सात दिनों के भीतर अपने जन्मस्थान के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्हें यह सलाह भी दी गई है कि जवाब जमा करने तक वे अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें.’
बाद में नोटिस जारी करने के समय को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा, ‘आपका एक अन्य सवाल सौरव दास के बारे में था- विशेष रूप से यह कि जब उनका पासपोर्ट 2019 में जारी किया गया था, तो यह मामला अब क्यों उठाया जा रहा है. ऐसे मामलों की जानकारी मिलने, गड़बड़ियों का पता चलने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा उन्हें सामने लाए जाने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है. जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली, हमने चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के माध्यम से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया.’
‘देश के भीतर भी अपनी बात रखने की इज़ाज़त नहीं दी गई’
मंगलवार (24 नवंबर) को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दास ने कहा था, ‘विदेश जाने से रोकना तो दूर, हमें देश के भीतर भी अपनी बात रखने की इजाजत नहीं दी गई. हमें जंतर-मंतर और फिर रामलीला मैदान जाने से रोका गया. जब हमने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया, तो वहां भी हमें रोकने की कोशिशें की गईं.’
उन्होंने दावा किया कि मेटा ने पिछले कुछ महीनों में 60 लाख पोस्ट हटा दिए हैं और केंद्र सरकार पर ‘बड़े पैमाने पर सेंसरशिप’ करने का आरोप लगाया.
दास ने कहा, ‘उन्होंने (सरकार ने) राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए हमें तिहाड़ जेल में डालकर और युवा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर रोकने की कोशिश की. अब उनके पास बहाना यह है कि पासपोर्ट में कुछ ‘गड़बड़ी’ है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘वे कॉकरोच के नेताओं या हमारे समर्थकों के खिलाफ कुछ भी ऐसा नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं, जिसके आधार पर सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों को हमारे पीछे लगाया जा सके या यूएपीए के तहत आरोप लगाए जा सकें. इसलिए वे इस तरह की घटिया चालें चल रहे हैं.’
दास ने कहा, ‘वे (सरकार) डरे हुए लोग हैं. इस आंदोलन की वजह से वे घबराए हुए हैं. अगर मैं विजय माल्या, नीरव मोदी या मेहुल चोकसी होता, तो यह सरकार मेरा रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करती और मुझे वीआईपी सुरक्षा देती. ऐसे में, मैं तीन-चार घंटे के भीतर लंदन के लिए रवाना हो गया होता.’
इससे पहले सोमवार रात को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया था, ‘इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया. मुझे वहां ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, एलएसई और एडिनबर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने कॉकरोच आंदोलन पर बोलने के लिए आमंत्रित किया था. भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अपना पूरा दिल और मेहनत लगा दी थी, लेकिन यह बौद्धिकता-विरोधी सरकार इस बात से डर गई कि मैं इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाऊंगा!’
इससे पहले दास को अक्टूबर में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में सीजेपी नेता आशुतोष रांका के साथ गिरफ्तार किया गया था.
दास, रांका और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके को 10 अक्टूबर को भी हिरासत में लिया गया था. उस समय वे एयर इंडिया की फ्लाइट से राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे. वे मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे.