अपराध | 2026-11-28 23:24:16 |
सेंट्रल जेल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म! ड्यूटी के दौरान वॉशरूम में ले गया था जेलर
भोपाल सेंट्रल जेल में तैनात 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने प्रशासनिक जेलर पर ड्यूटी के दौरान वॉशरूम में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, जेल प्रशासन ने महिला के पुराने सेवा रिकॉर्ड का हवाला देकर सफाई दी है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 58 वर्षीय महिला कर्मचारी ने प्रशासनिक जेलर मग्नू सिंह मरावी पर ड्यूटी के दौरान वॉशरूम में ले जाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी जेलर के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.