29/11/2026 हिन्दी | English | Login
KV NEWS INDIA KV NEWS INDIA नजर हमारी खबर आपकी

विदेश | 2026-11-29 02:01:37 |

अफगानिस्तान के कुनार में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत; 97 घायल, स्कूल के पास घर में हुआ धमाका

अफगानिस्तान के कुनार में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत; 97 घायल, स्कूल के पास घर में हुआ धमाका
Afghanistan News : अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में शनिवार को हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हो गए। घटना प्रांतीय राजधानी असदाबाद में शागी मिडिल स्कूल के पास हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल के पास घर में हुआ जोरदार धमाका

कुनार के सूचना एवं संस्कृति निदेशक समीउल हक हक बयान ने टोलोन्यूज को बताया कि कुनार प्रांतीय अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, शागी मिडिल स्कूल के पास स्थित एक घर में विस्फोट हुआ। इसके बाद अस्पताल में सात लोगों के शव और 97 घायल व्यक्तियों को लाया गया।
वहीं, कुनार प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान ने बताया कि विस्फोट शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सड़क निर्माण के लिए तैयार किए गए विस्फोटकों में हुआ धमाका

हक बयान के मुताबिक, यह हादसा कुनार-नूरिस्तान राजमार्ग पर खनन कार्य और चट्टानों को हटाने के लिए तैयार किए गए विस्फोटकों के कारण हुआ। ये विस्फोटक शागी मिडिल स्कूल के पास एक घर के अंदर रखे गए थे, जहां अचानक धमाका हो गया।
उन्होंने बताया कि मामूली रूप से घायल हुए कुछ लोगों को कुनार प्रांतीय अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना में सात लोगों की मौत और 97 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।

Share This News / इस खबर को शेयर करें

Facebook X / Twitter YouTube Instagram WhatsApp